भारत

दो साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट देने के बहाने की हैवानियत

jantaserishta.com
19 April 2022 5:51 PM IST
दो साल की बच्ची से रेप, चॉकलेट देने के बहाने की हैवानियत
x

सासाराम: बिहार में सासाराम शहर में दो साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है. मासूम अपनी घर के बगल खंडहरनुमा मकान में खून से लथपथ मिली. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. आरोपी युवक का नाम दानिश है, जिसकी उम्र 19 साल है.

दानिश पीड़ित बच्ची के घर में ही किराए पर रहता था. आरोपी मासूम को चॉकलेट देने का लालच देकर घर से बाहर एक खंडहर में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. घर के पास खंडहर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी. इसके बाद परिजनों ने घटना की सुचना पुलिस को दी. पुलिस बच्ची का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई. डॉक्टर सौम्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया में रेप का ही मामला लग रहा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
फिलहाल सासाराम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पीड़ित बच्ची के मेडिकल जांच की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपी दानिश से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story