
x
तीन लोग गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार.
गुवाहाटी: एक नाबालिग लड़की के साथ यहां उसके घर पर एक समारोह में शामिल होने आए एक मेहमान ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के गारचुक इलाके में हुई।
इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार है। डीसीपी पद्मनाभ बरुआ ने आईएएनएस को बताया कि घटना 2 अगस्त की है। लड़की के घर में पूजा थी और आरोपी अन्य मेहमानों के बीच वहां मौजूद था। उन्होंने कहा, "जब अन्य लोग और नाबालिग लड़की के परिवार के सदस्य व्यस्त थे, तो आरोपी ने घर के एक कमरे में लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।"
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।बरुआ ने कहा, "हमने मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच, पुलिस की एक टीम घटना के बारे में और सुराग पाने के लिए हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।" पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





