भारत

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छात्रा को सहपाठी के पिता ने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
19 Dec 2025 8:10 AM IST
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छात्रा को सहपाठी के पिता ने बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी के पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह वारदात उस समय हुई जब छात्रा सुबह पैदल स्कूल जा रही थी.
पीड़िता स्योहारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और एक इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है. बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी. इसी दौरान उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र का पिता कार से वहां पहुंचा. आरोपी ने छात्रा को स्कूल छोड़ने का बहाना बनाया और विश्वास में लेकर उसे कार में बैठा लिया.
आरोप है कि इसके बाद आरोपी छात्रा को मुरादाबाद ले गया और कुछ समय बाद वापस स्योहारा लेकर आया. स्योहारा पहुंचने पर वह छात्रा को एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसकी जान ले ली जाएगी.
घटना के बाद आरोपी छात्रा को मुरादाबाद रोड स्थित एक स्थान पर छोड़कर फरार हो गया. किसी तरह घर पहुंचने पर छात्रा ने आपबीती अपनी मां को बताई. जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पीड़िता के बयान लिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्योहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लईक, निवासी सहसपुर, को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story