चलती एक्सप्रेस ट्रेन में युवती से रेप, पेंट्रीकार के फ्रीजर में छिपा था आरोपी, गिरफ्तार

भोपाल: कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शुक्रवार रात 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपित पेंट्रीकार के फ्रीजर में छिपा था। भोपाल की सूचना पर झांसी जीआरपी ने तलाशी के दौरान उसे गिरफ्तार किया। युवती ने भोपाल में एफआईआर दर्ज कराई थी। दिल्ली की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने भोपाल जीआरपी को बताया कि वह दिल्ली से मुंबई जा रही थी। रास्ते में लोगों के मुंह से मुंबई में अकेली लड़की के सुरक्षित न होने की बात सुनने के बाद वह घबरा गई। शुक्रवार को मुंबई से दिल्ली वापस जाने के लिए किसी ट्रेन में सवार हुई, लेकिन भीड़ देख वह भुसावल स्टेशन पर उतर गई। यहां से वह यशवंतपुर से निजामुद्दीन जाने वाली कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





