भारत

अस्पताल में महिला मरीज का रेप, कंपाउंडर बना हैवान

jantaserishta.com
11 Oct 2022 12:45 PM IST
अस्पताल में महिला मरीज का रेप, कंपाउंडर बना हैवान
x

सांकेतिक तस्वीर | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोली देने के बहाने बुलाया।
भरतपुर: धौलपुर जिला अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जब अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को वहां तैनात कंपाउंडर ने गोली देने के बहाने बुलाया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला तो आरोपी कंपाउंडर राम लखन परमार की जमकर पिटाई कर डाली। परिजनों ने आरोपी को मौके से नग्न हालत में पकड़ा जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस घटना को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। हालांकि महिला की तरफ से अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना विगत रविवार रात की है जब अस्पताल में तैनात कंपाउंडर राम लखन परमार वहां भर्ती एक महिला पुलिस को गोली देने के बहाने एकांत में ले गया। वहां महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से महिला और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन भी हरकत में आया।
धौलपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ समर वीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वहां तैनात एक कंपाउंडर दवा देने के बहाने एकांत में ले गया। वहां उसने लेटने को कहा और फिर गलत काम किया। परिजनों ने बताया कि महिला को कंपाउंडर कमरे के अंदर ले गया। शक होने पर वे मौके पर पहुंचे लेकिन दरवाजा लगा हुआ था। जब दरवाजा जोर से खोला तो कंपाउंडर नग्न हालत में था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story