भारत

बच्ची से रेप: खून से सनी लड़की आधे-अधूरे कपड़ों में भटकती रही, दरिंदे के पिता का आया बयान

jantaserishta.com
29 Sept 2023 4:58 PM IST
बच्ची से रेप: खून से सनी लड़की आधे-अधूरे कपड़ों में भटकती रही, दरिंदे के पिता का आया बयान
x
पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
उज्जैन: उज्जैन रेप केस की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। खून से सनी नाबालिग लड़की सड़क पर अर्धनग्न हालत में मदद की गुहार लगाती रही। इस घटना का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान भारत सोनी के रूप में हुई है। आरोपी के पिता राजू सोनी ने कहा कि अगर उन्हें पता होता कि उनका बेटा ऐसा करेगा तो वो उसे मार डालते।
दरिंदे भारत सोनी के पिता ने कहा, 'बहुत गलत हुआ है। अगर मुझे मालूम होता तो मैं अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर देता।' इसके बाद रोते हुए राजू सोनी ने आगे कहा, 'या मैं ही मार डालता क्योंकि इसने तो सारी इज्जत खराब कर दी।'
आरोपी के पिता ने कहा, 'वो शाम में 6 बजे ऑटो चलाने निकल जाता था और रात में 2 बजे के करीब घर वापस आता था। इसके पास लाइसेंस नहीं था इसलिए रात में ही ऑटो चलाता था।' उन्होंने फांसी की मांग करते हुए कहा, 'मेरे बेटे ने अगर गुनाह किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।'
उज्जैन रेप केस की पीड़िता इंदौर के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन वो कुछ बोल नहीं पा रही है। उज्जैन की सड़कों पर मदद की गुहार लगाती 15 साल की बच्ची की मदद एक हिंदू पुजारी ने की थी। पुजारी ने लड़की को शरीर ढकने के लिए कपड़ा दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
रेप केस की जानकारी मिलते ही पुलिस ऐक्शन में आई और आरोपी ऑटो ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और इस दौरान गिरने से वो घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली है। घर से भागकर वो उज्जैन आ गई जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story