भारत

3 साल की बच्ची का बलात्कार, कोर्ट ने युवक को सुनाई मौत की सजा

jantaserishta.com
18 Jan 2022 7:38 PM IST
3 साल की बच्ची का बलात्कार, कोर्ट ने युवक को सुनाई मौत की सजा
x
पढ़े पूरी खबर

फतेहपुर: जिले की एक पॉक्सो अदालत ने तीन साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए युवक को मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीन महीने के अंदर ही फैसला सुनाकर मिसाल कायम की है। इससे पहले घटना के सात दिनों के अंदर ही पुलिस ने आरोप पत्र दायर कर दिया था।

जिले के शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अहमद खान ने दोषी ठहराए गए दिनेश पासवान (28) को सोमवार को मौत की सजा सुनाई और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के साथ सनसनीखेज वारदात खागा कस्बे में 15 अक्टूबर 2021 को हुई थी। पुलिस ने महज सात दिन में (22 अक्टूबर को) आरोप पत्र दाखिल किया और अदालत ने तीन महीने से भी कम समय में फैसला सुना दिया है। पॉक्सो अदालत बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण के लिए कानून (पॉक्सो) से जुड़े मामलों की सुनवाई करती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story