14 साल की नाबालिग लड़की का रेप, मामले में राजीनामे के हुए प्रयास, तभी...

नागौर. नागौर जिले के पांचौड़ी थाना इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने रेप (Rape) की वारदात को अंजाम देकर उसके अश्लील फोटो खींच लिये. बाद में उन फोटो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. फोटो वायरल होने के बाद आरोपी और पीड़ित पक्ष ने राजीनामे के प्रयास किया. लेकिन इस बीच पुलिस को घटना के बारे में पता चल गया. इस पर पुलिस तत्काल पीड़िता के परिवार के पास पहुंची. उसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर उसे निरुद्ध कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





