
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ हैंडपंप पर पानी भरने गई 9 साल की मासूम के साथ एक नाबालिग लड़के ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब छोटी बहन घर नहीं पहुंची तो खोजने पहुंची बड़ी बहन को पास ही में खड़ी बस में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिस पर खिड़की से देखा तो उसकी बहन को बांध रखा था। घटना सोमवार शाम 7:30 बजे की है। पुलिस को बस में ब्लड के निशान भी मिले हैं। मामला प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। डीएसपी यशोधन पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने अरनोद थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि उनकी 9 साल की नाबालिग बेटी घर से 50 मीटर दूर चौराहे पर सोमवार शाम 7 बजे हैंडपंप से पानी भरने के लिए आई थी। जब 20 मिनट तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी बड़ी उसे खोजने के लिए हैंडपंप के पास पहुंची। इस दौरान पास में ही खड़ी बस से उसे चिल्लाने की आवाज आई। इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी बहन अंदर थी और नाबालिग उसके साथ रेप कर रहा था। जिस पर वह दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। इस पर पिता, मां और बहन बस के पास पहुंचे। जहां पिता खिड़की खोलकर बस के अंदर दाखिल हुआ और बच्ची को छुड़ाया। इस दौरान नाबालिग हाथापाई कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना अधिकारी सुरेंद्र सोलंकी और पीपलखूंट डीएसपी यशोधन पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पीड़िता की बहन ने बताया-नाबलिग आरोपी के भागने के थोड़ी देर बाद ही उसके परिजन आ गए। उन्होंने उसके पिता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगर किसी ने बीच बचाव नहीं किया। घटना के 15 मिनट तक परिजन घायल नाबालिग को लेकर बस स्टैंड पर खड़े रहे, मगर किसी ने हमें अस्पताल पहुंचाने में मदद नहीं की। इसके बाद परिजन बाइक पर नाबालिग को 12 किलोमीटर दूर अनरोद अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में प्रतापगढ़ रेफर किया। रात 11 बजे बालिका की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। टीम जब मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंची तो चौराहे के आसपास 3 से 4 दुकानें और 10 ज्यादा घर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय बालिका हैंडपंप पर पानी भरने के लिए आई थी उसी समय पास ही स्थित मंदिर में आरती हो रही थी। घंटियों की आवाज के चलते किसी ने बालिका की आवाज नहीं सुनी। पीपलखूंट डीएसपी यशोधन पाल सिंह ने बताया-घटना की सूचना मिलते ही केस दर्ज कर नाबालिग आरोपी को डिटेन किया गया है। आज सुबह एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। बस में ब्लड के निशाना भी मिले हैं। घटना की सूचना पर दोपहर एसपी कुंदन कांवरिया भी घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार नाबालिग बालिका की उम्र 9 साल और आरोपी नाबालिग की उम्र 17 साल है।
Next Story





