भारत
2023 में 9 साल की बच्ची और 2016 में 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी पकड़ाया
jantaserishta.com
26 July 2023 9:59 AM IST

x
DEMO PIC
बलात्कार करने की बात कबूली है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी 2023 में 9 साल की बच्ची और 2016 में एक 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर चुका है।
पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई और लड़कियों के साथ बलात्कार करने की बात कबूली है। थाना रबूपुरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त हामिद, पुत्र हनीफ को फलैदा कट निकट यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 24 जुलाई को वादिया निवासी, ग्राम मिर्जापुर, थाना रबूपुरा, जिला गौतमबुद्धनगर द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 9 वर्ष के साथ अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म की घटना करने के सम्बन्ध में मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा है।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वर्ष 2016 में भी इसने एक 7 वर्ष की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। अभियुक्त नाबालिग बच्चियों को झांसे में लेकर मदद करने का विश्वास दिलाकर सुनसान जगह ले जाकर गलत काम करता था। वह घर व दुकानों से चोरी भी करता था। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसने और किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।
Tagsबलात्कारग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा न्यूज़थाना रबूपुरा पुलिसRapeGreater NoidaGreater Noida NewsPolice Station Rabupura
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





