भारत

3 महीने की बच्ची का रेप, आरोपी फरार

jantaserishta.com
16 Aug 2021 1:30 PM IST
3 महीने की बच्ची का रेप, आरोपी फरार
x
एएसपी ओपी सिंह के मुताबिक 17 साल के एक लड़के ने मौका देखकर 3 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है.

एटा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एटा (Etah) जिले में सोमवार को एक 3 महीने की बच्ची से रेप (Rape) का मामला सामने आया है. एएसपी ओपी सिंह के मुताबिक 17 साल के एक लड़के ने मौका देखकर 3 महीने की बच्ची के साथ रेप किया है. लड़के ने कथित तौर पर बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब उसकी मां भैंस बांधने गई हुई थी. आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा- (376) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं. बच्ची के परिजन ने मासूम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. आरोपी किशोर घटना को अंजाम देने के बाद से ही फ़रार चल रहा है. पीड़ित बच्ची की मां ने बताया है कि आरोपी युवक मासूम बच्ची के साथ खेलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया था. उसने झाड़ियों में ले जाकर बच्ची का दुष्कर्म किया. गांव की ही एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि मासूम बच्ची के रोने की आवाज उन्होंने सुनी तो मौके पर पहुंचीं. जाकर देखा कि किशोर अपने खून में सने हुए कपड़ो को पानी से साफ करने की कोशिश कर रहा था.
महिला के पूछने पर वो भाग गया. एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं. पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story