भारत

2 लड़कियों का रेप, श्मशान घाट के पास सरकारी वर्दी वालों ने की वारदात, शोर मचाने पर दोस्तों ने दोनों को बचाया

jantaserishta.com
22 Jun 2021 1:43 PM IST
2 लड़कियों का रेप, श्मशान घाट के पास सरकारी वर्दी वालों ने की वारदात, शोर मचाने पर दोस्तों ने दोनों को बचाया
x
रेप का नया मामला सामने आया है.

राजधानी दिल्ली में रेप के मामलों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है. दिल्ली कैंट इलाके में 2 लड़कियों के साथ रेप का नया मामला सामने आया है और इस बार रेप के आरोप दो सिपाहियों पर लगे हैं.

पुलिस के मुताबिक लड़कियों का आरोप है कि परसों रात दिल्ली कैंट थाना इलाके के एक श्मशान घाट के पास उनके साथ दोनों आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. और जब लड़कियों ने शोर मचाया तो उनके दो दोस्त आ गए जिन्होंने आरोपियों से लड़कियों को बचाया.
पुलिस का कहना है कि लड़कियों के आरोपों पर केस दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि मामले की हर एंगल से अभी जांच की जा रही है. लड़कियों के 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाएंगे. आरोपी सिपाही के नाम संदीप और नीरज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story