भारत
14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप, गेहूं के खेत में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
jantaserishta.com
26 April 2024 8:29 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बच्ची को किडनैप कर आरोपी गेहूं के खेत में गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. फिर बदहवास हालत में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा. पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. यह घटना चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम हुई. बताया जा रहा है कि गांव का ही रहने वाला कार सवार युवक माजिद घर के बाहर खेल रही नाबालिग को उठाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया. पीड़िता जब बदहवाल हालत में घर लौटी तो परिजनों को आपबीती बताई.
परिजनों ने तुरंत ही इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 376(1) और 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. बताया जा रहा है कि छात्रा शाम के समय सड़क पर खेल रही थी. करीब साढ़े आठ बजे एक कार आई और युवक ने उसका मुंह दबाया और खेत में ले गया. पहले नाबालिग छात्रा को पीटा रेप किया.
इस मामले पर सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि थाना चरथावल के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई. आरोप है कि युवक उठाकर अपने साथ कार में ले गया और उसके साथ खेत में रेप की घटना को अंजाम दिया. फिर वापस उसे घर के घर पास लाकर छोड़ दिया. पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पीड़िता को तत्काल मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम में दबिश दे रही हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़नाबालिग लड़की के साथ रेपरेपMuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsUP NewsUttar Pradesh NewsRape of minor girlRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





