भारत

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 Jan 2023 10:29 AM IST
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
धर्म छुपाकर 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है।
नोएडा (आईएएनएस)| कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी शोएब को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बीए की छात्रा के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया था आरोपी ने धर्म छुपाकर 17 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपी शोएब पुत्र रहीसु निवासी भंगेल थाना फेस 2 नोएडा को गिरफ्तार किया है। 10 जनवरी को पड़ोसी ने अभियुक्त शोएब पुत्र रईस खान के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि आरोपी ने उनकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया है और वीडियो बनाकर उसका ब्लैकमेल किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story