भारत

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में रेप की घटना, एसी में सो रही युवती को लेकर गया हैवान

jantaserishta.com
12 Feb 2022 1:37 PM IST
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में रेप की घटना, एसी में सो रही युवती को लेकर गया हैवान
x

भोपाल: शुकवार-शनिवार देर रात कर्नाटक-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक युवती से दुराचार की घटना सामने आई है। आरोपित ट्रेन का पेंट्री कार मैनेजर है जिसे सुबह ट्रेन के झांसी से हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी रेल अर्चना शर्मा के अनुसार भोपाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर कुछ वेंडरों को भी उतारा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मुंबई से लौट रही युवती से हरदा इटारसी के बीच घटना हुई है। ट्रेन का भोपाल में स्टापेज था इसलिए पीड़िता ने भोपाल जीआरपी में घटना की जानकारी दी।

इस घटना के बाद रेल पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, अधिकारी बात करने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली निवासी युवती ट्रेन से 11 फरवरी को सवार हुई थी। बताया गया है कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण युवती भुसावल में उतर गई थी, शुक्रवार शाम को वह एसी कोच में कम्बल बिछाकर सो गई थी। युवती दिल्ली की रहने वाली है। रास्ते मे एक युवक ने कहा कि जनरल कोच में जगह खाली है, वह युवती को जगह दिलाने का झांसा देकर पेंट्री कार में ले गया और युवती को गेट के पास बैठा दिया, इसके बाद देर रात युवती से दुराचार किया गया। रात तीन बजे भोपाल जीआरपी थाना प्रभारी ने इटारसी पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद जीआरपी ने झांसी में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अर्चना शर्मा ने बताया कि भोपाल में युवती का मेडिकल कराया है। डायरी इटारसी आने के बाद जांच की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story