भारत

चेंजिंग रूम में रेप, बुटीक संचालक ने महिला को बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
27 Aug 2024 1:16 PM IST
चेंजिंग रूम में रेप, बुटीक संचालक ने महिला को बनाया हवस का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

है बिजनेस पार्टनर.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दीनदयाल नगर साईं मंदिर रोड पर बुटीक चलाने वाले मुकेश कुमार और उसकी पत्नी आरती के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला की तहरीर पर लिखा गया है।
कटघर थाना क्षेत्र के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मुकेश कुमार और उसकी पत्नी आरती उसके संपर्क में आ गए थे। दोनों सिविल लाइंस के दीनदयाल नगर में साईं मंदिर रोड पर नेहा बुटीक चलाते हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों के साथ अपने रुपये लगाकर साझे में कपड़े का काम किया था। लेकिन काफी समय से मुकेश और उसकी पत्नी आरती उसे कारोबार का हिसाब नहीं दे रहे थे। पीड़िता के अनुसार 22 मार्च 2024 को शाम करीब 6:30 बजे वह बुटीक पर अपना हिसाब करने गई थी। तभी आरोपी मुकेश उसे चेंजिंग रूम में ले गया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता को आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी से बताई तो तेरी इकलौती बेटी को जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी मुकेश बाहर चला गया। इसके बाद वह काउंटर पर बैठी उसकी पत्नी आरती के पास पहुंचकर घटना के बारे में बताई। इस पर आरोपी मुकेश और आरती ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज कर धमकी देते हएु वहां से भगा दिया। मामले में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए।
एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुकेश और उसकी पत्नी आरती के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story