भारत

मदरसा में दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता तब हुआ खुलासा

jantaserishta.com
10 Oct 2023 8:00 AM IST
मदरसा में दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता तब हुआ खुलासा
x
पीड़िता का इलाज फिलहाल चल रहा है।
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में एक 13 वर्षीय लड़की के यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला तब सामने आया, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। जबकि, उसकी मां दिल्ली में काम करती है। पिछले कुछ दिनों से पीड़िता की तबियत खराब चल रही थी। उसने दवाई ली, लेकिन, तबियत ठीक नहीं हुई। इसके बाद जब पीड़िता को डॉक्टर से दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराना पड़ा। पेट में पल रहे बच्चे के भ्रूण को निकाला गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।
इस बीच पीड़िता की मां भी आ गई तब उसने सारी बात अपनी मां को बताई। रविवार शाम मामला थाने पहुंचा। आरोप है कि मदरसा शिक्षक मो. इम्तियाज उर्फ चुन्ना उसके साथ तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। इस बात को वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। सदर थाना प्रभारी सुधाकर कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता का इलाज फिलहाल चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story