भारत

होटल में रेप, वीडियो बनाया, शातिर ने ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
6 Aug 2024 9:02 AM IST
होटल में रेप, वीडियो बनाया, शातिर ने ऐसे फंसाया
x
15 हजार छीने.
आगरा: एक कार्यक्रम में युवक से हुई पहचान किशोरी के जी का जंजाल बन गई। शातिर ने जाल बिछाया। किशोरी को मिलने बुलाया। उसे होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। वीडियो बनाया। वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। कुंडल और 15 हजार रुपये छीन लिए। घटना से दहशत में आई छात्रा ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। शाहगंज थाने में मुकदमा लिखाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर सोमवार को जेल भेजा है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
मामला शाहगंज क्षेत्र का है। पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। छह महीने पूर्व एक धार्मिक आयोजन में गांव नौरंगपुर, कागारौल निवासी संदीप से पहचान हुई। संदीप ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसे फोन करने लगा। मैसेज करने लगा। छात्रा ने यह जानकारी परिजनों को नहीं दी। वह संदीप से सिर्फ यही कहती कि उसे फोन न किया करे। संदीप का दुस्साहस बढ़ गया। आरोप है कि वह साजिश के तहत 17 जुलाई को आया। किशोरी को मिलने बुलाया। संदीप के साथ उसका एक दोस्त और था। उसका नाम साजन है। वह प्रेमनगर, जगदीशपुरा का निवासी है। दोनों ने किशोरी को बाइक पर बैठा लिया। जबरन अपने साथ पथौली स्थित होटल राज राजेश्वरी ले गए। वहां संदीप किशोरी को कमरे में ले गया। उसके साथ दुराचार किया।
वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। छात्रा से उसके कुंडल और 15 हजार रुपये ले लिए। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया तहरीर पर मुकदमा लिखाया गया। संदीप और साजन को पकड़ लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इस खेल में बॉबी नाम युवक भी शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story