
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
डांस ऑडिशन के बहाने महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
गुरुग्राम: डांस ऑडिशन के बहाने महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इससे वह वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2021 में बिहार निवासी एक युवक से हुई थी। महिला को एक्टिंग का शौक था। इस पर युवक ने उसे एक्टिंग व डांस में करियर बनाने में मदद करने की बात कही। आरोप है कि उसे डांस ऑडिशन के बहाने दिसंबर 2021 में गुरुग्राम के होटल में बुलाया। यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी दी। युवती ने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए गुरुग्राम भेज दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





