भारत

रेप के बदले रेप: युवती को युवक ने किया ब्लैकमेल, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
18 March 2024 5:46 PM IST
रेप के बदले रेप: युवती को युवक ने किया ब्लैकमेल, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.दरअसल, एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने ब्लैकमेल कर रेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि पीड़िता का भाई आरोपी की भतीजी के साथ रेप के मामले में पहले से जेल में बंद है. इसलिए आरोपी ने बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के अनुसार रेप के आरोपी की चचेरी भतीजी के साथ भी दुष्कर्म हुआ था. इस मामले में जो युवक आरोपी था, उससे बदला लेने के लिए चाचा ने उसकी बहन के साथ रेप को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया जाता है कि सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते तीन मार्च को एक विवाहिता से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अदालत में पीड़िता ने बयान दिया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. पुलिस ने दुष्कर्म की धारा लगाते हुए आरोपी युवक को छह मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
इस घटना से आक्रोशित पीड़िता के चचेरे चाचा ने आरोपी से बदला लेने के लिए उसकी विवाहित बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी युवक की बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास उसकी फोटो व वीडियो है. उसे वायरल करने की धमकी देकर तीन मार्च को रात में घर की छत में बुलाकर उसने जबरदस्ती की.
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. फिर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सुमेरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह बताया कि पीड़िताओं की तहरीर व बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story