भारत
BIG BREAKING: डॉक्टर ने नर्स के साथ की थी हैवानियत, पीड़िता को लेकर अब आई ये खबर
jantaserishta.com
23 Aug 2024 10:19 AM IST

x
डॉक्टर, वार्ड बॉय और एक अन्य नर्स के खिलाफ केस दर्ज.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में नर्स के साथ डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में बंधक बनाकर रेप किया था. इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर, वार्ड बॉय और एक अन्य नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था. पीड़िता के बयान भी हो चुके हैं. अब पीड़ित नर्स की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उसे पहले सीएचसी ठाकुरद्वारा में भर्ती कराया गया, जहां से मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पीड़िता के पिता ने नर्स की तबीयत के बारे में बताते हुए समझौते का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया. इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी की हालात ठीक नहीं है. सांस लेने में उसको दिक्कत हो रही है. बीपी हाई है, सीने में दर्द और घुटन हो रही है. आरोपी डॉ. शाहनवाज के मदरसे के बारे में पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी का गांव में मदरसा है, जो कि उसके पिता चलाते हैं.
सीएमओ ने बताया कि पीड़िता ने तबीयत के बारे में बताया था कि उसको घबराहट के साथ ही पेट में दर्द हो रहा है. पीड़िता को डॉक्टर के साथ ही काउंसलर को दिखाया गया. पीड़िता को एंग्जाइटी की समस्या है. जो पेट के निचले हिस्से में दर्द बता रही है, उसके लिए गायनेकोलॉजिस्ट से लोअर अबडोर्नल का अल्ट्रासाउंड और ब्लड टेस्ट की सलाह दी है. पीड़िता की तबीयत ठीक है और लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में है.
पीड़िता 10 महीने से अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी. 17 अगस्त को वह नाइट ड्यूटी पर थी. वह जब अस्पताल गई तो अस्पताल की नर्स मेहनाज और वार्ड बॉय जुनैद ने उसे दूसरी मंजिल पर डॉक्टर शाहनवाज के कमरे में भेज दिया. इसके बाद कमरे को बाहर से बंद कर दिया. डॉक्टर शाहनवाज ने नर्स के साथ रेप किया और धमकी दी. बमुश्किल पीड़िता वहां से नीचे उतरी और सुबह की शिफ्ट में आई नर्स को पूरी बात बताई. इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





