भारत
बड़ी खबर: लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला, अब आया ये फैसला
jantaserishta.com
17 Nov 2022 9:12 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
न्याय मिलने से उसके परिजन बेहद खुश हैं.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 11 साल पहले एक दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. इस मामले में अब विशेष न्यायाधीश SC, ST द्वारा आरोपी युवक को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है.
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौरसिया के मुताबिक थाना तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले चन्द्र प्रकाश मिश्रा ने 21 जनवरी 2011 को एक दलित के घर में जबरन घुस गया था और उनकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था.
लड़की के शोर मचाने के बाद परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. पीड़िता के पिता की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था. जिसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश (अनसुचित जाति अनुसूचित जनजाति) छाया नैन की अदालत में हुई.
कोर्ट ने मामले को सही पाया और साक्ष्य व सबूतों के आधार पर आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यही नहीं आरोपी युवक के खिलाफ 10 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया गया है. 11 साल बाद बेटी को न्याय मिलने से उसके परिजन बेहद खुश हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





