भारत

रेप केस: विदेश भागने वाला था आरोपी, एयरपोर्ट पर...

jantaserishta.com
7 Dec 2022 12:02 PM IST
रेप केस: विदेश भागने वाला था आरोपी, एयरपोर्ट पर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

दुबई भागने की फिराक में था.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पुलिस ने बताया कि आरोपी दुबई भागने की फिराक में था. अब पुलिस युवती के आरोपों की जांच कर आरोपी से पूछताछ कर रही है.
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि एक साल पहले अब्दुल्ला नाम के युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. कुछ दिन बाद अब्दुल्ला ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और अपने घर ले गया. जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. फिर शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ एक साल तक संबंध बनाता रहा. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो गाली गलौच कर उसे भगा दिया.
पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान पीड़िता तो पता चला कि आरोपी दुबई भागने की फिराक में है और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहा है. उसने तुरंत ही पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. पुलिस की एक टीम एयरपोर्ट पहुंची और आरोपी अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं इस मामले पर पश्चिमी जोन के एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. आरोपी को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया वो दुबई जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहा था. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story