भारत

दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी, जानिए कौन है ये नेता?

jantaserishta.com
27 Feb 2022 9:34 AM IST
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, महिलाओं के साथ अश्लील हरकत भी, जानिए कौन है ये नेता?
x
जानिए पूरा मामला।

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में सपा के पूर्व मंत्री और करनैलगंज सीट से सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह और उनके समर्थकों पर रेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली करनैलगंज के भंभुआ पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में भाजपा कार्यकर्ता के घर हमला और पूरे परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगा है।

घटना शनिवार रात लगभग 10:00 बजे की है। एक गांव की पीड़िता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार सपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आ धमके। आरोप है कि इन लोगों अपशब्दों का प्रयोग करते हुए घर को घेर लिया। महिलाओं के साथ अश्लीलता करते हुए मारपीट शुरू कर दिए। इस दौरान महिलाओं के जेवर भी भीड़ मे लूट लिए। घटना में कई लोगों को गंभीर रूप से पीटा गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे अन्य लोगों हस्तक्षेप के बाद हमलावर वहां से हटे। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या मे लोग भम्भुआ पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से खफ़ा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता घायलों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कोतवाली गेट पर धरने देना शुरू करा दिया। ये लोग आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ना किये जाने पर आत्मदाह कर लेने की बात करने लगे।
घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने सबको शांत कर वहां से हटाया।साथ ही घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भिजवाया। उन्होंने तहरीर लेकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। जिससे भाजपाइयों का गुस्सा थोड़ा शांत जरूर हुआ। घटना की सूचना पाते ही एसपी संतोष कुमार मिश्र व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल कोतवाली पहुंचे। दोनों अफसरों ने कोतवाल व सीओ के मौजूद न होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर उपद्रवियों की शीघ्र गिरफ्तार करने लिए रवाना किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story