भारत

अफसर के खिलाफ रेप का केस दर्ज

jantaserishta.com
4 Jun 2022 8:17 AM IST
अफसर के खिलाफ रेप का केस दर्ज
x

लखनऊ: लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। समीक्षा अधिकारी पर शादी का झांसा देने का भी आरोप लगा है। जिसके आधार पर समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ा है।

बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे। एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी। जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध किए जाने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था।
करीब दो साल से यौन प्रताड़ना झेल रही युवती के मुताबिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story