भारत
कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, पीड़िता को फाइव स्टार होटल में बुलाकर की हैवानियत
jantaserishta.com
28 Aug 2023 11:33 AM IST

x
निजी होटल में इस अपराध को अंजाम दिया।
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने तेलंगाना के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कुंभम शिवकुमार रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेड्डी तेलंगाना में नारायणपेट जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी होटल में इस अपराध को अंजाम दिया।
कब्बन पार्क पुलिस ने रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। रेड्डी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में नारायणपेट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हैदराबाद के पंजागुट्टा थाने में रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे एक फाइव स्टार होटल में बुलाया गया और वहां उसका यौन शोषण किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नेता ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें ली हैं, और उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





