भारत

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामला, गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश

Shantanu Roy
2 Sep 2023 12:17 PM GMT
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामला, गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश
x
श्री कीरतपुर साहिब। नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले एक युवक को श्री कीरतपुर साहिब पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद लड़की के परिजनों के बयानों के आधार पर एक प्रवासी लड़के के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 376 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवक को आज माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत द्वारा उक्त युवक को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Next Story