भारत

रेप केस: महिला पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप, जांच का आदेश

jantaserishta.com
6 Oct 2023 2:24 PM IST
रेप केस: महिला पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप, जांच का आदेश
x

सांकेतिक तस्वीर

शिकायत मिलने पर सीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
बरेली: यूपी के बरेली जिले में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बच्ची के साथ रेप की घटना में थाना फरीदपुर की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी उसकी मददगार बनने की बजाय उत्पीड़न में लग गई। बच्ची की मां से केस की तहरीर लिखने को दो सौ रुपये देने की मांग कर दी। शिकायत मिलने पर सीओ ने जांच के निर्देश दिए हैं।
बच्ची की मां ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है। इस वजह से बच्ची को लेकर सीधे थाने पहुंच गईं। थाने में उनसे तहरीर मांगी गई तो उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही से मदद मांगी और तहरीर लिख देने को कहा। आरोप है कि हेल्प डेस्क की महिला सिपाही ने उनसे तहरीर लिखने के बदले दो सौ रुपये की मांग की लेकिन उनके पास रकम नहीं थी। इसके बाद वह थाने से लौट गई। जब इस बारे में इंस्पेक्टर दयाशंकर को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार को बुलाया और उनकी सुसंगधत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने टॉफी देने के बहाने बेटी को अपने घर बुलाया था। वह पहुंचीं तो उनकी बेटी खून से लथपथ मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फरीदपुर सीओ गौरव यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने महिला सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जांच कराई जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story