भारत

महिला पुलिस अफसर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
6 Jan 2023 11:26 AM IST
महिला पुलिस अफसर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रेप केस.
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक लेडी पुलिस ऑफिसर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पुलिस अधिकारी रेप केस के आरोपियों से वसूली कर रही थी.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के अधिकारी ने बताया कि लेडी पुलिस ऑफिसर ने आरोपियों को धमकी दी थी कि अगर रिश्वत नहीं दी तो घर पर बुलडोजर चलवा देंगे.
एजेंसी के मुताबिक एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक शादिक अनवर रिजवी ने बताया कि आरोपी अधिकारी एक महिला थाने की प्रभारी भी थीं. उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, वह पिछले साल दर्ज हुए एक रेप केस को छुपाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं.
वहीं, एसीबी ने एक बयान में कहा कि रेप केस की जांच कर रहीं लेडी पुलिस अफसर ने रेप केस के आरोपी के परिवार को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने रिश्वत नहीं दी तो उनका घर बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा.
लेडी ऑफिसर की इस धमकी के बाद आरोपी के परिवार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और महिला पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया. इतना ही नहीं, महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story