
घरघोड़ा की एक युवती को रास्ते से उठाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को तमनार से ओडिशा ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने तमनार निवासी आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 365, 366, 342, 506, 323, 376(डी), 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को परिचित युवक के साथ बाइक पर एसबीआई तमनार रुपए निकालने जा रही थी। जरेकेला के नजदीक परिचित युवक ने अचानक बाइक रोक दी। उसी वक्त कार में तमनार निवासी वीरेंद्र कुमार वैष्णव वहां पहुंचा। उसके साथ उसने युवती को जबरन अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में नशा कराया और ओडिशा ले गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





