भारत

पुलिस अफसर के खिलाफ रेप का मुकदमा, गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार

jantaserishta.com
29 Sept 2023 3:37 PM IST
पुलिस अफसर के खिलाफ रेप का मुकदमा, गिरफ्तारी के डर से हुआ फरार
x

सांकेतिक तस्वीर

निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद से वह फरार है.
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में कैथवाड़ा थाना प्रभारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है. ने एक महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो को वायरल कर दिया. पीड़िता की बहन ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर कैथवाड़ा थाने ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. फोटो वायरल होने के बाद आरोपी थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद से वह फरार है.
यह घटना भरतपुर के कैथवाड़ा की है. अश्लील फोटो 25 सितम्बर को वायरल हुआ था, लेकिन 28 सितम्बर को पीड़ित महिला सामने आई और उसकी बहन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी बहन को इसाक नाम का एक व्यक्ति बहला फुसलाकर कैथवाड़ा थाने ले गया था, जहां पुलिस अधिकारी कमरुद्दीन खान ने उससे रेप किया.
डीग जिले के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति ने बताया कि पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है. वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी कमरुद्दीन खान को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 366 और 504 एवं 66 और 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. इसके बाद से आरोपी कमरुद्दीन खान और दलाल इसाक फरार है. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.
दरअसल, पीड़िता के खिलाफ एक केस दर्ज हुआ था. इसको लेकर इसाक नाम का व्यक्ति महिला को यह कहकर थाने ले गया था कि वह उसका मामला सुलझवा देगा. जब महिला थाने पहुंची तो उस समय उसकी गर्दन में दर्द हो रहा था. दलाल इसाक ने महिला को गोली दे दी. इससे महिला को होश नहीं रहा. इसके बाद थाना प्रभारी और दलाल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया. पीड़िता की बहन ने कहा कि दलाल इसाक मेव गांव नगला का रहने वाला है. वह लड़कियों का दलाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story