भारत

महिला को बंधक बनाकर रेप, थाने में पूछे गए पीड़िता से गंदे-गंदे सवाल, पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा पूरा मामला

jantaserishta.com
29 July 2021 5:54 PM IST
महिला को बंधक बनाकर रेप, थाने में पूछे गए पीड़िता से गंदे-गंदे सवाल, पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा पूरा मामला
x
हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहां रेप पीड़िता से थाने में बदसलूकी की गई और थानेदार ने उससे गंदे-गंदे सवाल भी पूछे. पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान थानेदार के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी. वो लगातार उसके साथ बदतमीजी किए जा रहा था. थानेदार ने कई ऐसे सवाल भी किए जिसकी वजह से वो काफी असहज हो गई. अब उसने इस मामले की शिकात पुलिस कमिश्नर से कर दी है.

पीड़िता का आरोप है कि थानेदार ने उससे पूरा रेप सीन समझाने को कहा था और पूछा कि कमरे के अंदर जाने के बाद कैसे-कैसे तुम्हारे साथ रेप हुआ था पूरी तरह से समझाओ. यह मामला कानपुर के चकेरी इलाके का हैं. एक रेप पीड़िता अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी.जहां पर थानेदार अमित तोमर ने गलत लहजे में पीड़िता से सवाल किए थे.
पीड़ित महिला का आरोप है कि 14 जून से लेकर 21 जून तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया था और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई थी. बलात्कार के बाद जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो आरोपी के पिता ने उसे रुपयों का लालच चुप रहने को कहा.
लेकिन जब वो थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो उसकी मदद की बजाए थानेदार ने उससे गंदी- गंदी बातें पूछीं. पीड़िता का आरोप है कि जब थानेदार पीड़िता से पूछताछ कर रहा था तब उसके कोई भी महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं थी.
महिला ने थानेदार की शिकायत पुलिस कमिश्नर असीम अरुण से की. कमिश्नर ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई और आरोपी थानेदार के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए. कमिश्नर ने इस मामले की एसीपी से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है.
कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि कानपुर की एक महिला ने रेप की शिकायत की है, जिसकी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ थानेदार के खिलाफ जो शिकायत है उसकी जांच एसीपी को दी गई है. तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story