मेहंदी लगवाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप, आरोपी ने बनाया वीडियो और फिर...
![मेहंदी लगवाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप, आरोपी ने बनाया वीडियो और फिर... मेहंदी लगवाने के बहाने घर ले जाकर किया रेप, आरोपी ने बनाया वीडियो और फिर...](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/12/04/1416068-untitled-34-copy.webp)
राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना हनुमानगढ़ मार्ग पर रात के समय हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नगर विकास न्यास मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी के एक निवासी बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर रिंकू चावला नामक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट में बताया कि विगत 23 अक्टूबर की शाम को उसकी 16-17 वर्षीय पोती रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी (प्रथम) स्थित उनके एक जानकार परिवार के घर महिला के मेहंदी लगाने के लिए गई थी। अगले दिन करवा चौथ का व्रत था। उसी रात को लगभग 10 बजे आरोपी रिंकू चावला जोकि उसके बेटे का दोस्त है, रिद्धी-सिद्धी कॉलोनी से उसे कार में हनुमानगढ़ मार्ग पर सांझा दरबार मंदिर के समीप ले गया। उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी को मेहंदी लगवाने ले जा रहा है। लेकिन किशोरी को ले जाकर उसने घर में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस शख्स ने आरोप लगाया है कि इसके बाद भी रिंकू उसकी पोती को मोबाइल फोन पर उल्टे-सीधे मैसेज भेजता रहा। वह धमकाता रहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसका अश्लील वीडियो उजागर कर देगा। उसका पिता तंत्र-मंत्र का काम करता है। रिंकू ने पोती को इसकी भी धमकी दी। महिला थाना प्रभारी के अनुसार बीते दिनों रिंकू चावला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। शनिवार को पीड़ित किशोरी का मेडिकल चेकअप करवाया गया। अब घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।