भारत

शादी का झांसा देकर रेप, पुलिस में शिकायत करने पर लड़के ने छात्रा के खिलाफ उठाया ये कदम

jantaserishta.com
17 Dec 2020 4:29 PM IST
शादी का झांसा देकर रेप, पुलिस में शिकायत करने पर लड़के ने छात्रा के खिलाफ उठाया ये कदम
x

DEMO PIC 

छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी युवक बौखला उठा और...

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी का झांसा देकर एक छात्रा का बलात्कार करने वाले आरोपी ने छात्रा पर केमिकल से हमला किया है. केमिकल से छात्रा बुरी तरह झुलस गई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है, यहां की रहने वाली बीए की एक छात्रा ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी युवक बौखला उठा और छात्रा पर ज्वलनशील केमिकल से हमला कर दिया, जिससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई.
उसे गंभीर हालत में पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता का कहना है कि मैं बाजार से अपने घर लौट रही थी, इसी दौरान उसके गांव के ही महेश पाल उर्फ बंटू ने पीछे से ज्वलनशील केमिकल से हमला कर दिया, जिसमें वह झुलस गई.
इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर शादी का वादा कर यौन उत्पीड़न की शिकायत की है, जिस पर मुज़रिया थाने में IPC की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है. इस बीच आरोपी ने लड़की पर केमिकल फेंक दिया है.
एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि घटना के समय युवक की लोकेशन जनपद से बाहर की बताई जा रही है. आरोपी युवक की जल्द ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story