भारत

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, मारपीट भी, FIR दर्ज

jantaserishta.com
19 Sept 2022 11:44 AM IST
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, मारपीट भी, FIR दर्ज
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 
आरोपी दूसरे समुदाय का है।
गढ़वा: झारखंड में गढ़वा के बरडीहा इलाके एक गांव से एक दलित नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी इरशाद खान के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि छह सितंबर की शाम इरशाद और उसके एक साथी ने उसे बाइक से अगवा किया। रास्ते में ही दोनों ने उसे कुछ सुंघाया, उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो खुद के एक कमरे में बंद पाया। इसके बाद इरशाद ने परिवार को जान मारने की धमकी देकर और बंदूक का भय दिखाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की गई।
दो दिन बाद उसे बताया गया कि उसकी मां से बात हो गई है। तुमको मेरे आदमी मझिआंव छोड़ देंगे। अगर इस घटना के बारे में किसी और को बताया तुम्हें व तुम्हारी मां को मार देंगे। उसे नौ सितंबर को एक लाल रंग की कार से उसे बकोइया-मझिआंव सीमा पर छोड़ दिया। वहां उसकी मां मौजूद थी। मां को अपहर्ता ने फोन कर बुलाया था। कार में मौजूद लोगों के पास भी बंदूक थी वहां उतारने के बाद वह मां के साथ नानी के घर चली गई।
वहां पहुंचने पर उसने अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। पहले तो मह डर के कारण थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा रही थी। परिजनों के कहने पर वह रविवार को थाना पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story