भारत

शादी से पहले रेप, पति गया जेल, पढ़े हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
25 April 2022 10:01 AM IST
शादी से पहले रेप, पति गया जेल, पढ़े हैरान करने वाला मामला
x

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के महिला थाने की पुलिस ने पत्नी से दुष्कर्म में मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। तीन साल पुराने इस कांड में शनिवार की देर रात पति की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद रविवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। महिला थाने में उसके खिलाफ 23 अप्रैल 2019 को केस दर्ज किया गया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद दबाव में आरोपित ने पीड़िता से शादी कर ली थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे, लेकिन दोनों ने केस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पुलिस जांच में पूर्व में ही मामला सत्य हो चुका था और आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश भी जारी हो चुका था। महिला थाने की इंस्पेक्टर नीरू कुमारी ने बताया कि आरोपित युवक को फेसबुक के जरिए दिल्ली की लड़की से प्यार हो गया था। इसके बाद दिल्ली से लड़की मुजफ्फरपुर आ गई। युवक ने उसे नरसंडा के पास किराये का कमरा लेकर रखा। इस तरह परिवार से छिपकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।
इस बीच युवक के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसके बाद नरसंडा में ही पीड़िता को छोड़कर वह भाग निकला। पीड़िता ने महिला थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। एफआईआर के बाद पुलिस ने युवक की तलाश में छापेमारी शुरू की तो उसकी तय शादी टूट गई। बाद में पीड़िता से युवक ने शादी कर ली। फिर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दोनों को एक बच्चा भी हुआ।
पीड़िता ने केस में सुलहनामा नहीं लगाया। इस तरह केस चालू रहा। इन दिनों पुराने कांडों के फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने की मुहिम शुरू की गई है। इस कांड में भी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का वरीय पुलिस अधिकारियों ने आदेश दिया था। अब गिरफ्तार पति को जेल से मुक्त कराने के लिए उसकी पत्नी ने कोशिश शुरू कर दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story