भारत

महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश, हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
28 Sept 2022 10:13 AM IST
महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश, हुआ ये खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: दिल्ली की एक जेल में महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश की गई है। दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जेल के ही एक कैदी पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी रेप के ही एक मामले में जेल में बंद है। अब इस मामले में पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 26 सितंबर का है। आरोपी कैदी का नाम सुब्रत पिल्लै बताया जा रहा है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कैदी ने रेप की कोशिश के अलावा महिला चिकित्सक को जान से मारने की कोशिश भी की है। कैदी सुब्रत पिल्लै के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस चल रहा है और वो जेल में बंद है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को यह घटना उस वक्त हुई जब महिला डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रही थीं। चिकित्सक ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा जा रहा है कि आरोपी जेल के स्नानगृह में छिपा था और मौका पाकर उसने महिला चिकित्सक के साथ ऐसी गंदी हरकत की है।
घटना के वक्त किसी तरह महिला चिकित्सक ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया। वो किसी तरह आरोपी को धक्का देकर वहां से भागने में कामयाब हो सकीं। इस घटना के बाद कैदी को तुरंत पकड़ लिया गया। बहरहाल अब पुलिस इस मामले में महिला चिकित्सक की शिकायत के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story