गंदी हरकत की कठोर सजा: स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के बाद रेप का प्रयास, शिक्षक को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा में स्कूली छात्रा (School girl) से छेड़छाड़ कर रेप का प्रयास (Rape attempt) करने वाले शिक्षक को पोक्सो कोर्ट (POCSO court) ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. शिक्षक (Teacher) पर कोर्ट ने सजा के साथ 47000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. नाबालिग छात्रा से रेप के प्रयास का यह मामला करीब पौने तीन साल पुराना है. अभियुक्त शिक्षक ने पीड़िता के साथ रात को जंगल में रेप करने का प्रयास किया था. ट्रायल के दौरान कोर्ट में 13 गवाहों के बयान कराए गये थे. उसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने शिक्षक को दोषी माना और उसे रेप की धाराओं में 20 साल की सजा सुनाई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





