13 साल की उम्र में रेप, 26 साल के बाद दर्ज हुआ पीड़िता का बयान, कोर्ट ने दिया था आदेश, होगा डीएनए टेस्ट, जानिए पूरा मामला

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले में 26 वर्ष पुराने मामले में रविवार को रेप पीड़िता (Rape Victim) ने कोर्ट के आदेश पर पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराया. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने उसके बेटे के पिता की जानकारी के लिए डीएनए टेस्ट के निर्देश भी दिए हैं. बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब दुष्कर्म पीड़िता के बेटे ने अपने असली पिता के बारे में पूछा. इसके बाद महिला ने केस दर्ज करवाकर आरोपियों के डीएनए टेस्ट की मांग की है, ताकि बेटे को उसके असली पिता का पता चल सके. दरअसल, 13 वर्ष की उम्र में कथित रूप से दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी मां बन गई थी. 26 वर्षों बाद जब उनके बेटे ने पिता का नाम पूछा तो मां ने दुष्कर्म के आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





