नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब पश्चिम बंगाल के हांसखाली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के स्थान का दौरा करने के लिए पांच सदस्य समिति का गठन किया है। समिति के सदस्य आदेशानुसार ज़ल्द घटनास्थल का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि इससे पहले बीरभूम जिले के रामपुरहाट में हुई हिंसा मामले में भी भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर पांच सदस्यीय पार्टी के एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का दौरा किया था और पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। कमेटी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





