भारत

गैंगरेप का वीडियो बनाकर बार-बार रेप, लड़की ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
15 Jan 2022 5:24 PM IST
गैंगरेप का वीडियो बनाकर बार-बार रेप, लड़की ने उठाया ये कदम
x
जानिए पूरा मामला।

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले में गैंगरेप (Gangrape) करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के बाद एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने आत्महत्या (Suicide) कर ली थी. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के साथ गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच ये भी बता दें कि, राजस्थान के अलवर में नाबालिग के साथ हुई हैवानियत का मामला भी सुर्खियों में है.

दरअसल, कैथवाड़ा थाना इलाके में खेतों पर फसलों को पानी देने गई 16 वर्षीय लड़की को पड़ोसी गांव के 2 लड़कों ने जबरन पकड़ लिया था और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया था. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने कई बार पीड़िता के साथ गैगरेप की वारदात को अंजाम दिया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी.
पीड़िता के परिजनों ने पड़ोसी गांव के युवकों मनीष और हाफिज के खिलाफ नाबालिग से गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने समेत परेशान होकर पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने का मामला दर्ज कराया था. जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story