भारत
4 साल बाद रेप के आरोपी ने घटना का वीडियो किया अपलोड, गिरफ्तार
jantaserishta.com
4 April 2023 10:39 AM IST

x
DEMO PIC
कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल छोड़ना पड़ा और 2021 में उसकी शादी हो गई।
एटा (उप्र) (आईएएनएस)| चार साल पहले अपने साथियों के साथ 16 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना मई 2019 की है, लेकिन सामाजिक कलंक के डर से लड़की या उसके परिवार की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।
कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल छोड़ना पड़ा और 2021 में उसकी शादी हो गई।
पिछले हफ्ते, उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी से दोबारा संपर्क किया और उससे मिलने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर गांव के पूर्व प्रधान के बेटे मुख्य आरोपी ने घटना की एक क्लिप अपलोड की, और इसे लड़की के ससुराल वालों के साथ भी साझा किया।
मजदूरी करने वाली पीड़िता के पिता ने कहा, इतना सब कुछ होने के बाद मेरी बेटी किसी तरह आगे बढ़ गई थी। अब वे उसके वैवाहिक जीवन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे निराश होकर जब मैं पूर्व ग्राम प्रधान के घर उनके बेटे के गलत कामों की शिकायत करने गया, तो मुझे अपमानित किया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। अब जब मैंने प्राथमिकी दर्ज की है, तो आरोपी हम पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। मुझे चिंता है कि हमें गांव छोड़ना पड़ सकता है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा, 'प्राप्त शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मुख्य आारोपी पूर्व प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका एक साथी हत्या के प्रयास के मामले में पहले से ही जेल में है और तीसरा फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





