
x
पुलिस टीम जब आरोपी को मेडिकल के लिए ले जारी रही थी तब उसने बाइक फिसल जाने के बाद पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागने की कोशिश की।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसकर महिला से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम जब आरोपी को मेडिकल के लिए ले जारी रही थी तब उसने बाइक फिसल जाने के बाद पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन कर भागने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस को दो जुलाई को घर में घुसकर रेप करने की शिकायत मिली थी। ऑटो चालक ने रात में लाइट कटने के बाद पड़ोस के घर में घुसकर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था।
महिला को हैवी ब्लीडिंग होने के बाद पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने बीती रात आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी की बाइक फिसल गई और मौका देखकर अरुण एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर को लेकर मौके से फरार हो गया।
इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई और सभी टीमों को अलर्ट किया गया। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी कर अरुण की तलाश शुरू की गई। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को अरुण भागता हुआ मिला। अरुण ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरुण के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसरेपरेप आरोपीGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceRapeRape Accused
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





