भारत

रेप का आरोपी सिक्योरिटी हेड को कार से टक्कर मार हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद

jantaserishta.com
10 Nov 2022 12:45 PM IST
रेप का आरोपी सिक्योरिटी हेड को कार से टक्कर मार हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद
x
देखें वीडियो।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के एक सोसाइटी में एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। जिसमें रेप के आरोपी को पकड़ने जब पुलिस उसके सोसाइटी पहुंची तो वह सिक्योरिटी हेड को टक्कर मारकर सोसाइटी से भागता हुआ वीडियो में कैद हो गया। पुलिस से बचने के लिए चालक ने सिक्योरिटी इंचार्ज को टक्कर मारी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला सेक्टर 120 अमरपाली जोडियक सोसाइटी का है। पूरी घटना सोसाइटी में लगे गेट पर सीसीटीवी में कैद हो गई। सोसाइटी निवासी नीरज एक कंपनी में जनरल मैनेजर के पोस्ट पर काम करता है उसके साथ काम करने वाली एक महिला ने उस पर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक शिकायत दी थी जिसमें जांच करने पुलिस सोसायटी पहुंची थी और नीरज को लेकर थाने आना था।
इस घटना में सिक्योरिटी इंचार्ज घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ये पूरी घटना थाना सेक्टर 113 क्षेत्र की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story