भारत

छह घंटे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने बुलाया था घर

jantaserishta.com
12 Jan 2023 10:49 AM IST
छह घंटे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने बुलाया था घर
x

DEMO PIC 

आरोपी की उम्र करीब 50 साल है।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने छह घंटे में बलात्कार के आरोपी को सेक्टर-12 के बाजार से गिरफ्तार किया है। इसका मेडिकल कराकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान महेश सिंह निवासी सेक्टर-12 हुई है। आरोपी की उम्र करीब 50 साल है।
दरअसल एक युवती ने आरोप लगाया था कि मंगलवार को आरोपी ने ग्रेजुएशन में एडमिशन दिलाने के बहाने सेक्टर-12 स्थित अपने मकान पर बुलाया। यहां वह दोपहर को पहुंची। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। किसी से बताने या पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पीड़िता ने इसकी जानकारी थाना सेक्टर-24 को दी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिलते ही। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को रात करीब साढ़े 12 बजे सेक्टर-12 के बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story