Top News

पोते को मारने की धमकी देकर दादा से मांगी फिरौती, अपहरण की बात कर डराया  

Nilmani Pal
12 Dec 2023 1:49 AM GMT
पोते को मारने की धमकी देकर दादा से मांगी फिरौती, अपहरण की बात कर डराया  
x

दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज दुनियाभर के लिए एक नए खतरे के रूप में उभर रहा है। इसकी मदद से अपराधी अब नए-नए तरीके खोजकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। साइबर ठगों ने भी एआई को ठगी का नया हथियार बना लिया है। राजधानी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में एआई टूल के जरिये एक बच्चे की आवाज की क्लोनिंग कर जालसाजों ने 66 वर्षीय बुजुर्ग से फिरौती वसूल ली। इस मामले का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित लक्ष्मी चंद चावला यमुना विहार स्थित सी-1/333 में रहते हैं। 24 अक्टूबर को जालसाजों ने उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और उनके चचेरे भाई के बेटे के अपहरण की बात बताई। वॉइस क्लोनिंग की मदद से बुजुर्ग को बच्चे की आवाज भी सुनाई और फिरौती मांगी। आरोपियों ने रकम का भुगतान नहीं करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। बच्चे की आवाज सुनकर बुजुर्ग घबरा गए और जल्दबाजी में आरोपियों को 50 हजार रुपये पेटीएम कर दिए। बाद में बुजुर्ग ने परिवार के अन्य लोगों से फोन पर बात की तो पता चला कि बच्चा पहले से ही घर में है और उसका कोई अपहरण नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने जिला साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज छानबीन कर रही है।

Next Story