यूपी का रण: कल UP विधानसभा चुनाव के आएंगे नतीजे, कहीं शराब पर रोक-कहीं मतगणना में बाधा डालने पर देखते ही गोली मारने के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के बाद राज्य के सभी जिलाधिकारियों ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है. हालांकि चुनाव आयोग (Election commission) के निर्देश के मुताबिक आगामी गुरुवार को सुबह 8 बजे मतगणना (Vote Counting) शुरू होगी. वहीं, सबसे पहले पोस्टल बैलेट व सर्विस वोट की गिनती शुरू होगी, इसके आधे घंटे बाद ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कंट्रोल यूनिट में दर्ज हुए वोटों की भी गणना शुरू हो जाएगी.ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे. चूंकि इस बार पोस्टल बैलेट काफी ज्यादा तादाद में पड़े हैं इसलिए हर सीट के अंतिम परिणाम की घोषणा में देर हो सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





