
x
जानें पूरा मामला।
सहारनपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में तीन नकाबपोश युवकों ने दो छात्रों को गोली मार दी। छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल विनय कुमार और सिद्धार्थ कुमार, क्रमश: कक्षा 12 और 9 के छात्र हैं और घटना के समय अपने स्कूल जा रहे थे।
एसएसपी, सहारनपुर विपिन टाडा ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घायल और उन पर हमला करने वाले दोनों भयाना में एक इंटर कॉलेज के छात्र हैं। वर्चस्व स्थापित करने के लिए रंजिशन इस घटना को अंजाम दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि सिद्धार्थ के पैर में, जबकि विनय की पीठ में चोट लगी है।
पीड़ितों के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





