रंजन गोगोई को मिली Z+ सिक्योरिटी, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF के जवान

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को देशभर में कहीं भी आने-जाने के लिए Z+ सुरक्षा मिली. सीआरपीएफ को उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा गया है.
रंजन गोगोई 13 महीने चीफ जस्टिस के पद पर रहे. 17 नवंबर 2019 को वह सेवानिवृत हुए थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए. इसमें अयोध्या का 'राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद' का ऐतिहासिक फैसला भी शामिल था.
इसके अलावा सबरीमाला मामले पर भी उनकी बेंच ने फैसला दिया था. रंजन गोगोई और पी.सी.घोष की पीठ ने सरकारी विज्ञापनों में नेताओं की तस्वीर लगाने पर पाबंदी लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को अंग्रेजी और हिंदी समेत 7 भाषाओं में प्रकाशित करने का फैसला भी रंजन गोगोई की बेंच ने ही लिया था. इससे पहले तक फैसले केवल अंग्रेजी में ही प्रकाशित होते थे. इसके साथ-साथ राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर उठ रहे सवालों के बीच गोगोई ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दी थी.
Former CJI Ranjan Gogoi gets Z+ security for movement across India. CRPF has been asked to provide him with security. pic.twitter.com/yjI5BbaXGg
— ANI (@ANI) January 22, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





