भारत

शादी से पहले रंगोली की हत्या, घर के पास ऐसे बनाया गया निशाना

jantaserishta.com
15 March 2025 2:51 PM IST
शादी से पहले रंगोली की हत्या, घर के पास ऐसे बनाया गया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
वाराणसी: जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज में होली की रात घर के निकट 30 वर्षीय दिलजीत नामक युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक से आया था। हेलमेट और मास्क लगाया युवक दिलजीत के पास आया और करीब 5 मिनट तक बात की। इसके बाद दाहीने तरफ सीने में गोली मार दी। दिलजीत शादी-विवाह समेत अन्य आयोजनों में सजावट तथा रंगोली बनाने का काम करता था। इसीलिए उसे लोग रंगोली के नाम से भी पुकारते थे।
शुक्रवार रात वह घर के पास ही खड़ा था। तभी एक युवक बाइक से आया। दिलजीत से सजावट संबंधी काम के बारे में पूछने के लिए पास गया। बातचीत के दौरान ही उसने बैग से पिस्टल निकाली और गोली मार दी। इस दौरान युवक दूसरी गोली भी मारने वाला था, तब तक आसपास के तीन लोग पहुंचे, दिलजीत को एक दुकान में अंदर खींचकर शटर बंद कर दिया। युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गय।
सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस आयुक्त राजेश सिंह, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। सीसीटीवी फुटेज निकलवाये गये हैं। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मारने वाला युवक रामकटोरा का निवासी है। पुलिस आशनाई को केंद्र में रखकर छानबीन कर रही है। इसी 2 मई को युवक की शादी होने वाली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story